Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CM पुष्कर सिंह धामी से मिले सिडबी के डायरेक्टर, राज्य में उद्योग के विकास में 350 करोड़ की फंडिंग का किया ऐलान

देहरादून, सितंबर 28। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में सिडबी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक तथा अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने सिडबी से प्रदेश में औद्योगिक विकास में सहयोग करने का आग्रह किया। साथ ही सीएम ने कहा कि निवेश के लिहाज से इस वक्त राज्य का वातावरण उद्योगों के अनुकूल है। इस अवसर पर अपर प्रमुख सचिव श्री अभिनव कुमार, सीजीएम डॉ. आर.के.सिंह, जी.एम श्री आशु तिवारी आदि उपस्थित थे।

uttarakhand

सीएम ने कहा कि राज्य में बड़े उद्योगों के साथ एमएसएमई सैक्टर में अधिक से अधिक उद्योगों की स्थापना हो यह हमारा उद्देश्य है। इसके लिये उद्योगों के अनुकूल नीतियां भी तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिडबी द्वारा दिये गये प्रस्ताव के संबंध में राज्य सरकार के स्तर पर जो भी कार्यवाही की जानी होगी वह प्राथमिकता के आधार पर की जायेगी।

सिडबी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री सिवसुब्रमणियन रमण ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि सिडबी राज्य में एमएसएमई कलस्टर विकसित कर 350 करोड़ की फंडिंग कर औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने में सहयोगी बनने को तैयार है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के सिडबी क्लस्टर डेवलपमेंट फण्ड के तहत राज्य को यह फंडिंग की जानी है। सिडकुल के माध्यम से सितारगंज प्लास्टिक पार्क, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग, क्लस्टर काशीपुर खादी माल उत्तराखण्ड तथा अरोमा पार्क उधमसिंह नगर का प्रस्ताव सिडकुल द्वारा तैयार किया गया है। जो राज्य के वित्त विभाग के स्तर से भारत सरकार से सिडबी फंड की स्वीकृति हेतु भेजा जाना है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+